क्या कहती है लिखावट?

इजराइल के वैज्ञानिकों का कहना है कि व्यक्ति की लिखावट एक मनोवैज्ञानिक औजार का काम करती है। लिखावट को देखकर कहा जा सकता है कि व्यक्ति सच बोल रहा है या झूठ
इजराइली वैज्ञानिकों ने झूठ पकड़ने का नया उपाय खोजा है। उनके अनुसार अब व्यक्ति की लिखावट बता सकती है कि वह सच बोल रहा है या झूठ। हैफा विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि लिखावट सच और झूठ का राज खोल सकती है। प्रमुख अनुसंधानकर्ता गिल लूरिया ने बताया कि हस्तलिपि विशेषज्ञ झूठ पकड़ने की विधियों में एक और विधि शामिल कर सकते हैं। अन्य तकनीकों में मौखिक बातचीत पर
भरोसा किया जाता है।
इन दिनों झूठ को पकड़ने के लिए पॉलीग्राफ टेस्ट का काफी जोर है। इसे लेकर विभिन्न देशों में रियलिटी शो भी प्रसारित हो रहे हैं। इसी तरह की मनोवैजî